हेलो दोस्तों , आज हम आप के लिए कंप्यूटर के 51 महत्वपूर्ण प्रश्न का एक पोस्ट तैयार किये हैं।वैसे तो कंप्यूटर के लाखों सवाल है लेकिन इस पोस्ट हम कंप्यूटर के 51 महत्वपूर्ण प्रश्नो के बारे में बताएं हैं जो की अकसर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इस पोस्ट के सभी कंप्यूटर के 51 प्रश्न किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जिसमे कंप्यूटर से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं , उसके लिए अति महत्वपूर्ण हैं। आप इस सभी 51 प्रश्न को ध्यान पूर्वक एक बार जरूर पढ़ें।
कंप्यूटर के 51 महत्वपूर्ण प्रश्न
01. एक कंप्यूटर मल्टीटास्किंग कर सकता है , इसका मतलब है ?
उत्तर – कंप्यूटर एक समय में एक से अधिक कार्यों करने को मल्टीटास्किंग कहाँ जाता है।
02.सर्वर कंप्यूटर क्या होता है ?
उत्तर – जो कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से यूजर और अन्य कंप्यूटर को डाटा का आदान प्रदान का सेवा प्रदान करता उसे सर्वर कंप्यूटर कहा जाता है।
03. गूगल क्रोम क्या है ?
उत्तर – गूगल क्रोम के एक वेब ब्राउज़र है ,जिसकी मदद से हम इंटरनेट पर उपलब्ध सभी जानकारी तक पहुँच सकते हैं।
04. ALU क्या है ?
उत्तर – ALU का पूर्ण रूप Arithmetic Logic Unit है। ALU कंप्यूटर में सभी तरह के गणितीय एवं तार्किक से सबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करता है।
05. UPS क्या है ?
उत्तर – UPS का पूरा नाम Uninterruptible Power Supply है। यह एक electronic device होता है, जिसे कंप्यूटर में पावर बैकअप के लिए उपयोग किया जाता है।
06. यदि आप Ctrl+W का उपयोग कर रहे हैं तो आप _____ ?
उत्तर – वर्त्तमान कंप्यूटर में ओपन हुआ प्रोग्राम को बंद करना चाहते हैं।
07. कंप्यूटर में मदरबोर्ड क्या काम करता है ?
उत्तर – यह एक पॉवर सर्किट बोर्ड है , जो कंप्यूटर के सभी पार्ट को आपस में जोड़ कर Communication और Power Supply करने में मदद करता है।
08. नेटवर्क की परिभाषा क्या है ?
उत्तर – एक से अधिक कंप्यूटर को डाटा आदान प्रदान के लिए जोड़ने की माध्यम को नेटवर्क कहा जाता है।
09. इनपुट डिवाइस क्या है ?
उत्तर – जिस उपकरणों के मदद से हम कंप्यूटर में डाटा को प्रवेश तथा कंप्यूटर को कुछ निर्देश दे सकते हैं , उन सभी डिवाइस को इनपुट डिवाइस कहा जाता है। उदाहरण – कीबोर्ड ,माउस ,स्कैनर अदि।
10. आउटपुट डिवाइस किसे कहा जाता है ?
उत्तर – जिस डिवाइस के मदद से हम कंप्यूटर में घटित सभी प्रक्रिया को देख सकते हैं और कोई कार्य कम्पूटर में प्रोसेसिंग होने के बाद जिस डिवाइस में उसका प्रिंटआउट देखा जाता है , उन सभी डिवाइस को आउटपुट डिवाइस कहा जाता है।
11. Ctrl+Page Down Key द्वारा कौन-सा कार्य किया जाता है ?
उत्तर – अगले पेज का प्रारम्भ में पंहुचा जा सकता है
12. हाइबरनेट क्या होता है ?
उत्तर – हाइबरनेट कंप्यूटर में वह प्रक्रिया होता है जिसमे आप अपने कंप्यूटर में किया जा रहा समस्त कार्य को बिना बंद किये कंप्यूटर को शटडाउन कर सकते हैं। फिर से आप जब दुबारा कंप्यूटर को चालू करेंगे आप का कंप्यूटर वहां से चालू होगा जहाँ से आप ने कंप्यूटर को बंद किया था।
13. डॉक्यूमेंट को सेव करने के लिए कौनसा शॉर्टकट का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर – Ctrl+S
14. MICR क्या है और इसे कहाँ उपयोग किया जाता है ?
उत्तर – MICR जिजका पूरा नाम Magnetic ink character recognition होता है। यह एक मैग्नेटिक करैक्टर को पहचान करने की तकनीक है , जिसका व्यापक रूप से बैंक में चेक के करैक्टर को पढ़ने में उपयोग किया जाता है।
15. किसी फाइल का नाम बदलने के लिए किस फंक्शन कुंजी का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर – F2
16. यदि आप के कंप्यूटर में एक स्पाइवेयर है , तो ?
उत्तर – आप का कंप्यूटर बार बार क्रैश हो सकता है। आप का कंप्यूटर कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए सामान्य समय से अधिक समय ले सकता है।
17. हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी क्या होता है ?
उत्तर – जब आप कंप्यूटर के किसी भी डॉक्यूमेंट को प्रिंटर के द्वारा प्रिंट कर लेते हैं ,तो उस कागज पर प्रिंट हुए दस्तावेज को हार्ड कॉपी कहा जाता है। वह सभी डॉक्यूमेंट जो हमारे लैपटॉप ,कंप्यूटर और मोबाइल अदि में इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में सेव रहता है उनको सॉफ्ट कॉपी कहा जाता है।
18. WWW का अविष्कार किसने किया था ?
उत्तर – टिम बर्नर्स-ली
19. GUI Operating System क्या है ?
उत्तर – हम कंप्यूटर तथा मोबाइल में जिस ऑपरेटिंग सिस्टम में चित्र/आइकॉन के माध्यम से कार्य करते हैं उसे GUI OS कहा जाता है।
20. WWW का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर – World Wide Web
21. ई मेल के खोजकर्ता कौन थे?
उत्तर – रे टॉमलिंसन
22. पहले से चल रहे कंप्यूटर को पुनः चालू करने को क्या कहते हैं ?
उत्तर – वॉर्म बूटिंग
23. जब आप सीपीयू के पावर बटन या स्टार्ट बटन को प्रेस कर कंप्यूटर को स्टार्ट करते हैं तो इसे क्या कहा जाता है ?
उत्तर – कोल्ड बूटिंग
24. जो प्रोग्राम आसानी से इंस्ट्रक्शन(instructions) को समझ लेता है ,उसे क्या कहते हैं ?
उत्तर – यूजर फ्रेंडली
25. आधुनिक कंप्यूटर में किस तकनीक का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर – VLSI
26. डेटा और प्रोग्राम के अस्थायी भंडारण के लिए प्रयोग की जाने वाली कंप्यूटर मेमोरी को क्या कहा जाता है ?
उत्तर – RAM
27. कंप्यूटर सुरक्षा के सन्दर्भ में,कुछ छिपाने या झूठी उपस्थिति दिखाने की तकनीक को क्या कहा जाता है ?
उत्तर – क्लोकिंग(cloaking)
28. HTML पेज को पढ़ने के लिए किसका उपयोग किया जाता है ?
उत्तर – वेब ब्राउज़र
29. एक वेब साइट का पहला पेज को क्या कहा जाता है ?
उत्तर – होम पेज
30. एक शब्द है जो अवांछित और अनचाहे ई मेल के लिए दिया गया है ?
उत्तर – स्पैम
31. EPROM की डाटा को किसके उपयोग करके मिटाया जाता है ?
UV प्रकाश (Ultra Violet Rays)
32. एक कंप्यूटर प्रोग्राम जो एक समय पर एक प्रोग्राम निर्देश को मशीन भाषा में अनुवाद करता है , वह क्या कहलाता है ?
उत्तर – इन्टरप्रेटर
33. किस टोपोलॉजी में प्रत्त्येक नोड कम से कम एक अन्य नोड से जुड़ी होती है और सामान्यत: एक से अधिक नोड से जुड़ी होती है और प्रत्येक नोड अन्य नोड्स को संदेश भेजने और प्राप्त करने ने में सक्षम होती है ?
उत्तर – मेश टोपोलॉजी
34. उपयोगकर्ता बूट सीक्वेंस के क्रम को किस डिवाइस सेटअप द्वारा बदल सकते हैं ?
उत्तर – BIOS
35. कंप्यूटर की पहली पीढ़ी में किस तकनीक का उपयोग किया जाता था ?
उत्तर – वैक्यूम ट्यूब
36. डायरेक्टरी के अंदर डायरेक्टरी को क्या कहा जाता है ?
उत्तर – सब डायरेक्टरी
37. कंप्यूटर हार्डवेयर को अधिक आधुनिक बनाने को क्या कहते हैं ?
उत्तर – अपग्रेड
38. उस स्क्रीन को क्या कहते हैं जो कंप्यूटर को ऑन करने पर दिखाई देती है और उसमे सभी आइकन दीखते हैं ?
उत्तर – डेस्कटॉप
39. जब कंप्यूटर अचानक काम करना बंद कर देता है उसे क्या कहते हैं ?
उत्तर – क्रैश
40. एक्सेल में दो या दो से अधिक सेल को एक सिंगल सेल में कंबाइन करने को क्या कहते हैं ?
उत्तर – मर्ज (Merge)
41. कई सरे वर्कशीट को क्या कहते हैं ?
उत्तर – वर्कबुक
42. OTP का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर – One Time Password
43. यूनिक्स ऑपरेटिंग सिस्टम किस भाषा में लिखा गया है ?
उत्तर – सी (C)
44. आप्लिकेशन से कॉपी किया गया डाटा कहाँ स्टोर रहता है ?
उत्तर – क्लिपबोर्ड
45. वह डिवाइस जो दो या दो से अधिक नेटवर्क को जोड़ता है ?
उत्तर – गेटवे
46. MS Word में एक किस स्तब्ध को कितने बार क्लिक किया जाये तो वह सेलेक्ट हो जाता है ?
उत्तर – दो बार
47. Window 10 को किस वर्ष लंच किया गया था ?
उत्तर – 2015
48. कौनसा सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के हार्डवेयर को नियंत्रण करता है ?
उत्तर – सिस्टम सॉफ्टवेयर
49. कंप्यूटर को इंटरनेट से जोड़ने के लिए कौन मदद करता है ?
उत्तर – नेटवर्क
50. कंप्यूटर कौनसी भाषा पर कार्य करता है ?
उत्तर – मशीन भाषा
51.भारत में निर्मित परम कंप्यूटर किस प्रकार का कंप्यूटर है ?
उत्तर – सुपर कंप्यूटर
कंप्यूटर के अन्य प्रश्न उत्तर
- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 100 कंप्यूटर प्रश्न और उत्तर
- 100 Computer GK Questions in English
- 200+ कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न
सम्बंधित लेख
- कंप्यूटर कीबोर्ड में चिन्हों के नाम
- कंप्यूटर से सम्बंधित फुल फॉर्म
- कंप्यूटर के शॉर्टकट कुंजी
- कंप्यूटर की विषेशताएं
दोस्तों आप को हमारा यह कंप्यूटर के 51 महत्वपूर्ण प्रश्न कैसा लगा आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। दोस्तों आशा करता हूँ को आप को हमारा यह लेख पसंद आया होगा।दोस्तों हम यहाँ रोज़ सामान्य ज्ञान से सम्बंधित नए नए पोस्ट लिखते रहते हैं , अगर आप एक स्टूडेंट हैं और आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर कर रहे हैं तो आप हमारे इस वेबसाइट को सबस्क्राइब कर दीजिए ताकि नए पोस्ट की जानकारी आप को तुरंत मिले।