भारत के प्रसिद्ध मंदिर। Famous Temple in India
दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम भारत के भारत के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानंगे। अकसर प्रतियोगी परीक्षाओं में कभी कभी मंदिरों से सम्बंधित प्रश्न भी पूछे जाते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टि से जो भी महत्वपूर्ण मंदिर तथा उनसे सम्बंधित प्रश्न है , उन सभी को हम इस पोस्ट में शामिल किये हैं।
माता वैष्णो देवी मंदिर
वैष्णो देवी मंदिर भारत में जम्मू कश्मीर के रियासी जिले का कटार सहर में त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर माँ दुर्गा को समर्पित है , हर साल लाखों श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित होने वाले सबसे प्रमुख त्यौहार नवरात्रि हैं, जो नौ रातों का त्योहार है।
केदारनाथ मंदिर
केदारनाथ मदिर उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है।केदारनाथ मन्दिर बारह ज्योतिर्लिंग में सम्मिलित होने के साथ चार धाम और पंच केदार में से भी एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
बद्रीनाथ मंदिर
बद्रीनाथ अथवा बद्रीनारायण मन्दिर भारतीय राज्य उत्तराखण्ड के चमोली जनपद में अलकनन्दा नदी के तट पर स्थित एक हिन्दू मन्दिर है। यह हिंदू देवता विष्णु को समर्पित मंदिर है। बद्रीनाथ मन्दिर का उल्लेख विष्णु पुराण, महाभारत तथा स्कन्द पुराण समेत कई प्राचीन ग्रन्थों में मिलता है।
सूर्य मंदिर
कोणार्क का सूर्य मंदिर ओडिशा के पूरी जिले में समुद्र के तट पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण गंगवंश के राजा प्रथम नरसिंह देव ने करवाया था। यह मंदिर भगवान सूर्य देव को समर्पित है।
जगन्नाथ मंदिर
जगन्नाथ मंदिर हिन्दुओं के चार धाम में से एक है। यह मंदिर ओडिशा के पूरी जिले में स्थित है। इस मन्दिर के निर्माण कार्य को कलिंग राजा अनन्तवर्मन चोडगंग देव ने आरम्भ कराया था और अनंग भीम देव ने इस मन्दिर का निर्माण कार्य पूरा किया था।यह मंदिर भगवान जगन्नाथ के साथ बलदेव और सुभद्रा को भी समर्पित है।
सोमनाथ मंदिर
प्राचीन सोमनाथ मंदिर गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में स्थित है। अत्यन्त वैभवशाली होने के कारण इतिहास में कई बार यह मंदिर तोड़ा तथा पुनर्निर्मित किया गया। कहा जाता है इस मंदिर का निर्माण स्वयं चंद्रदेव ने किया था , जिसका उल्लेख ऋग्वेद में है।
भारत के प्रसिद्ध मंदिर लिस्ट
मंदिर | राज्य | स्थान |
मीनाक्षी मंदिर | तमिलनाडु | मदुरई |
अक्षरधाम मंदिर | नई दिल्ली | नोएडा |
अमरनाथ मंदिर | जम्मू और कश्मीर | पहलगाम |
महाकालेश्वर मंदिर | मध्य प्रदेश | उज्जैन |
ओंकारेश्वर महादेव मंदिर | मद्य प्रदेश | खंडवा |
श्री साईं बाबा मंदिर | महाराष्ट्र | अहमदनगर |
बैद्यनाथ धाम मंदिर | झारखंड | देवघर |
खजुराहो मंदिर | मध्य प्रदेश | छतरपुर |
हिडिंबा देवी मंदिर | हिमाचल प्रदेश | मनाली |
महामाया मंदिर | छत्तीसगढ़ | बिलासपुर |
राम मंदिर | उत्तर प्रदेश | अयोध्या |
स्वर्ण मंदिर | पंजाब | अमृतसर |
यमुनेत्री मंदिर | उत्तराखंड | उत्तरकाशी |
गंगोत्री मंदिर | उत्तराखंड | उत्तरकाशी |
लोटस टेंपल | दिल्ली | दिल्ली |
माता वैष्णो देवी मंदिर | जम्मू एवं कश्मीर | कटार |
जगन्नाथ मंदिर | ओडिशा | पूरी |
कोणार्क का सूर्य मंदिर | ओडिशा | पूरी |
केदारनाथ मंदिर | उत्तराखंड | रुद्रप्रयाग |
भारत के प्रसिद्ध मंदिरों से सम्बंधित प्रश्न
- वर्ष 1024 में किसने सोमनाथ मंदिर को लुटा था ?
उत्तर – महमूद गजनवी - कोणार्क का सूर्य मंदिर किस राज्य में है ?
उत्तर – ओडिशा - ” चूहों का मंदिर ” के नाम से विख्यात मंदिर कौनसा है ?
उत्तर – करणीमाता का मंदिर - चित्रगुप्त का एकमात्र मंदिर “चित्रगुप्त स्वामी मंदिर” कहाँ स्थित है ?
उज्जैन में - लिंगराज मंदिर कहाँ है ?
भुवनेस्वर (ओडिशा) - महाबलीपुरम में पंच रथों का निर्माण किस राजवंश ने करवाया था ?
उत्तर – पल्लव - भारत में “तट मंदिर” कहाँ स्थित है ?
उत्तर – महाबलीपुरम - देवघर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर’ का निर्माण किस शासक द्वारा कराया गया था ?
उत्तर – राजा पूरणमल - “स्वर्ण मंदिर” का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर – अर्जुन देव - एलोरा में प्रसिद्ध ‘शिव मंदिर’ का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर – राष्ट्रकूट शासक कृष्ण- I - एलोरा के ‘पहाड़ी मंदिर’ किसने बनवाए?
उत्तर – राष्ट्रकूटों ने - मंदिरों की उत्तरी शैली किस नाम से जानी जाती है ?
उत्तर – नागर - ‘चामुंडा माता मंदिर’ कहां स्थित है ?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश - एलोरा में गुफाएं और शैलकृत मंदिर किसके हैं ?
उत्तर – हिंदू, बौद्ध और जैन - इस्कॉन के संस्थापक कौन हैं ?
उत्तर – प्रभुपाद - भारत का एकमात्र ब्रह्मा मंदिर कहाँ है ?
उत्तर – पुष्कर (राजस्थान) - रणकपुर जैन मंदिर कहाँ है ?
उत्तर – पाली (राजस्थान) - भगवान नटराज का प्रसिद्ध मंदिर जिसमें भरत नाट्य शिल्पकला है, कहां स्थित है ?
उत्तर – चिदंबरम - पालिताणा मंदिर कहाँ स्थित है ?
उत्तर – गुजरात के भावनगर जिले में - प्रसिद्ध ‘मंदार गिरि मंदिर’ कहां अवस्थित है?
उत्तर – बिहार के बक्सर में - मोड़रा का “सूर्य मंदिर ” किस राज्य में है ?
उत्तर – गुजरात - बिहार में “सिंघेश्वर मंदिर ” कहाँ है ?
उत्तर – मधेपुरा - राष्ट्रकूटों द्वारा एलोरा पहाड़ियों में निर्मित ‘गुफा मंदिर’ कहां स्थित है ?
उत्तर – औरंगाबाद - “तिरुपाल मंदिर” कहाँ है ?
उत्तर – हम्पी - दक्षिणेश्वर मंदिर कहाँ है ?
उत्तर – कोलकाता - बोधगया स्थित प्रसिद्ध ‘महाबोधि मंदिर’ का निर्माण किस शासक ने कराया था ?
उत्तर – अशोक - वृंदावन चन्द्रोदय मंदिर कहाँ है ?
उत्तर – उत्तर प्रदेश - ‘अक्षरधाम ‘ मंदिर’ कहाँ स्थित है ?
उत्तर – नई दिल्ली - खजुराहो मंदिर का निर्माण किन शासकों ने करवाया था ?
उत्तर- चंदेल वंश - नटराज मंदिर कहाँ है ?
उत्तर – तमिलनाडु
सम्बंधित लेख
- भारत से सम्बंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न
- भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान प्रश्न
- भारत का भूगोल सामान्य ज्ञान प्रश्न
- भारत के प्रमुख नदिओं के नाम
- भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य
- भारत की प्रमुख प्रथम महिला
- भारत के महापुरुषों के नाम और उनके उपनाम
- भारतीय राज्यों के शास्त्रीय नृत्य
- चंदेरी का युद्ध
दोस्तों आप को हमारा यह भारत के प्रसिद्ध मंदिर से सम्बंधित जानकारी कैसा लगा आप हमें कमेंट कर के जरूर बताएं। आशा करते हैं की आप को हमारा यह लेख पसंद आया होगा। दोस्तों हम अपने इस वेबसाइट पर रोज़ नए नए सामान्य ज्ञान तथा सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नो का पोस्ट लिखते रहते हैं। अगर आप इस तरह के पोस्ट को पढ़ना पसंद करते हैं तो आप हमारे इस वेबसाइट को विजिट कर के पढ़ सकते हैं। आप का दिन सुभ हो, धन्यवाद।