भारत की प्रमुख नदियों के नाम – Bharat Ki Pramukh Nadiyon ke Naam

भारत की प्रमुख नदियों के नाम के इस पोस्ट में आप का स्वागत है। दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम भारत में प्रमुख नदियों के नाम तथा उनके प्राचीन नाम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप एक स्टूडेंट हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैत्तरी कर रहे हैं तो आप  पोस्ट बहुत महत्वपूर्ण है। अकसर प्रतियोगी परीक्षाओं में नदिओं से सम्बंधित कई तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पोस्ट भारत की प्रमुख नदियों के नाम में हम भारत की नदियों के प्राचीन नाम , नदियों के उद्गम स्थल , नदियों के लम्बाई , नदियों के उपनदी , नदियों  के किनारे स्थित सहर , नदियों के ऊपर बने बांध , पुल अदि सभी विषय के सम्बंधित जानकारी देंगे ताकि परीक्षा में नदियों से जुड़े एक भी प्रश्न आप से न छूटे।

भारत की प्रमुख नदियां -Bharat ki Nadiyan

सिंधु नदी 

  • सिंधु नदी का उद्गम तिब्बत में मानसरोवर झील से होता है।
  • यह नदी भारत , पाकिस्तान और चीन में बहती हुई आरब सागर में गिरती है।
  • झेलम, चिनाव, रावी, व्यास एवं सतलुज सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।
  • सतलुज सिंधु नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
  • सिंधु नदी ‘देमचोक’ नामक स्थान पर भारत में प्रवेश करती हुई ‘चिल्लास’ नामक स्थान से भारत से निकलती हुई पाकिस्तान में प्रवेश करती है।
  • सिंधु नदी की कुल लम्बाई 2880 की.मि. है और भारत में सिंधु नदी की लम्बाई 1114 किलोमीटर है।

ब्रह्मपुत्र नदी 

  • ब्रह्मपुत्र नदी हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पठार पर स्थित मानसरोवर झील के पास से निकलती है।
  • जल की मात्रा के हिसाब से ब्रह्मपुत्र भारत की सबसे बड़ी नदी है।
  • ब्रह्मपुत्र नदी की कुल लम्बाई 2900 की.मि. तथा भारत में इसकी लम्बाई 916 की.मि. है।
  • तिब्बत में इसे सांग्पो के नाम से जाना जाता है।
  • असम के डिब्रूगढ़ तथा लखिमपुर जिले के बीच यह नदी दो शाखाओं में विभक्त हो जाती है और असम में ही नदी की दोनों शाखाएं मिलकर विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप ’माजुली द्वीप’ बनाती है ?
  • ब्रह्मपुत्र नदी को असम में ” असम का शोक ” कहा जाया है।

गंगा नदी 

  • गंगा नदी का निर्माण भागीरथी नदी और अलकनंदा नदी की संजुक्त धाराओं के मिलने से होता है।
  • भागीरथी और अलकनंदा नदियां देव प्रयाग में मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं।
  • गंगा नदी भारत के 5 राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर बहती है।
  • गंगा नदी पश्चिम बंगाल में दो सखाओं बंट जाती है। भागीरथी एवं हुगली
  • मुख्य धारा अर्थात भागीरथी नदी बांग्लादेश में प्रवेश कर जाती है और हुगली नदी पश्चिम बंगाल में दक्षिण की ओर बहते हुए बंगाल की खाड़ी में अपना जल गिराती है।
  • गंगा नदी तथा गंगा नदी की उस मख्य धरा भागीरथी नदी को बांग्लादेश में पद्मा के नाम से जाना जाता है।
  • यमुना, चम्बल, सिन्ध, बेतवा, केन, टोन्स और सोन , चम्बल, सिन्ध, बेतवा, केन, टोन्स और सोन अदि गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदियां है।

नर्मदा नदी 

  • नर्मदा नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की अमरकंटक पर्वत से निकलती है।
  • नर्मदा नदी को मध्य प्रदेश का जीवन रेखा कहा जाता है।
  • यह नदी रेवा के नाम से भी जाना जाता है।
  • नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी और भारत की पांचवे सबसे बड़ी नदी है।
  • नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की अमरकंटक पर्वत से निकलती है और पश्चिम की और बहते हुए गुजरात में खम्बात की खाड़ी में गिरती है।
  • नर्मदा नदी की कुल लम्बाई 1312 की.मि. है और मध्य प्रदेश में इसकी लम्बाई 1077 की.मि. है।
  • यह नदी मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र ,और गुजरात में बहती है।
  • नर्मदा नदी की 41 सहायक नदियां है जिसमे प्रमुख है – तवा ,हिरन ,शेर, शक्कर, दुधी,गंजल साहिल,बारना, चोरल , करम और लोहर
  • नर्मदा नदी द्वारा निर्मित जलप्रपात – धुँआधार जलप्रपात, दुग्धधारा जलप्रपात, मंधार जलप्रपात, कपिल धारा जलप्रपात, सहस्रधारा जलप्रपात, दर्दी जलप्रपात
  • नर्मदा नदी पर निर्मित बांध – इंदिरा सागर बांध(खंडवा), ओंकारेश्वर बांध(खंडवा), बरगी बांध (जबलपुर)
  • अमरकंटक, डिण्डौरी, मंडला, जबलपुर, होशंगाबाद, महेश्वर, बड़वानी अदि शहर नर्मदा नदी के तट पर स्थित है।

यमुना नदी 

  • यहगंगा नदी  की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
  • यह नदी यमुनोत्री से निकलकर प्रयागराज में गंगा नदी से मिल जाती है।
  • भारत की राजधानी दिल्ली तथा विश्व प्रसिद्ध ताजमहल यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है।
  • हमीरपुर, कालपी, दिल्ली, मथुरा, ब्रज, आगरा, इटावा और प्रयागराज यमुना नदी के किनारे बसा हुआ प्रमुख सहर है।
  • यमुना नदी हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली होतए हुए उत्तरपदेश के प्रयागराज में गंगा में मिल जाती है।

गोदावरी नदी 

  • गोदावरी नदी की उत्पत्ति महाराष्ट्र में नाशिक ज़िले से पश्चिमी घाट में त्रयंबक पहाड़ी से हुई है।
  • इस नदी को दक्षिण भारत की गंगा भी कहा जाता है।
  • यह महाराष्ट, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से बहते हुए राजमंड्री नगर के समीप बंगाल की खाड़ी मे गिरती है।
  • नासिक, नागपुर, औरंगाबाद, राजमुंदरी, नांदेङ, पैठन, भद्राचलम, निजामाबाद और यनम गोदावरी नदी के किनारे स्थित प्रमुख सहर है।
  • गोदावरी नदी भारत की दूसरी सबसे बङी नदी एवं प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बङी नदी है।

झेलम नदी 

  • झेलम का उद्भव भारत में जम्मू और कश्मीर प्रदेश के अनंतनाग ज़िले में वेरीनाग नामक पानी के चश्में में होता है।
  • यह नदी सिंधु नदी की एक प्रमुख उपनदी है।
  • इस नदी का प्राचीन नाम बितस्ता है।
  • इस नदी की कुल लम्बाई 725 की.मि. है।
  • झेलम नदी जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान में बहती है।

कृष्णा नदी 

  • कृष्णा नदी का उद्गम  महाराष्ट्र राज्य में महाबलेश्वर के समीप पश्चिमी घाट श्रृंखला से होता है।
  • भीमा और तुंगभद्रा कृष्णा नदी के दो बड़े प्रमुख सहायक नदी है।
  • कृष्णा नदी के किनारे विजयवाड़ा एंव मूसी नदी के किनारे हैदराबाद स्थित है।
  • कृष्णा नदी महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों से होकर बहती है।
  • यह दक्षिण भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी है।

भारत की प्रमुख नदियों से सम्बंधित प्रश्न 

  1. भारत की सबसे लम्बी नदी कौन-सी है ? – गंगा नदी 
  2. वाराणसी किस नदी के किनारे बसा हुआ है ? – गंगा नदी
  3. श्रीनगर किस नदी के किनारे बसा हुआ है ? – झेलम नदी
  4. भागीरथी नदी कहाँ से निकलती है ? – गौमुख
  5. अलकनंदा और भागीरथी किस स्थान पर मिलकर गंगा नदी के नाम से जनि जाती है ? – देव प्रयाग
  6. पिंडार, मन्दाकिनी और धौलीगंगा नदी किस नदी की सहायक नदी हैं ? – अलकनंदा नदी
  7. प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर किस नदी के तट पर स्थित है ? – अलकनंदा नदी
  8. किस नदी को बांग्लादेश में पद्मा के नाम से जाना जाता है ? – गंगा नदी
  9. किस नदी को बिहार का शोक कहा जाता है ? – कोसी नदी 
  10. भारत की कौनसी नदी लवण नदी के नाम से जानी जाती है ? – लूनी नदी
  11. सुंदरवन डेल्टा का निर्माण करने वाली नदिया _______ है ? – गंगा और ब्रह्मपुत्र
  12. नाशीक किस नदी के किनारे बसा हुआ है ? – गोदावरी
  13. असम का शोक किस नदी को कहा जाता है ? – ब्रह्मपुत्र नदी
  14. दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी कौन-सी है ? – गोदावरी नदी
  15. कौन सी नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है ? – माहि नदी
  16. गंगा नदी की एकमात्र सहायक नदी जिसका उदगम मैदानी क्षेत्र से है ? – गोमती नदी
  17. छत्तीसगढ़ की जीवनरेखा किस नदी को कहा जाता है ? – महानदी
  18. कौन सी नदी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच सिमा बनाती हैं ? – बाघ नदी
  19. “कावेरी जल विवाद” किन दो राज्यों के बीच में है ? – कर्नाटक – तमिलनाडु
  20. ‘सिंधु जल समझौता’ कब हुआ था ? – 1960
  21. मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी की लम्वाई कितनी है ? – 1077 की.मि
  22. उज्जैन सहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है ? – क्षिप्रा नदी
  23. झेलम नदी कहाँ से निकलती है ? – शेषनाग झील से
  24. सिंधु नदी कहाँ से निकलती है ? – कैलाश पर्वतमाला
  25. सिंधु नदी की एक सहायक नदी जो हिमाचल प्रदेश से होकर बहती है ? – सतलुज
  26. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लम्बी नदी कौनसी है ? – गोदावरी नदी
  27. सूरत सहर किस नदी के किनारे स्थित है ? – तापी नदी
  28. किस नदी को किरात नदी के नाम से भी जाना जाता है ? – भागीरथी नदी
  29. महाभारत में किस नदी को सूर्य भगवान की पुत्री कहा गया है ? – ताप्ती नदी 
  30. ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत में किस नाम से जनि जाती है ? – सांगपो
  31. तवा किसकी सहायक नदी है ? – नर्मदा
  32. दामोदर नदी किसकी सहायक नदी है ? – हुगली नदी
  33. कावेरी नदी कहाँ गिरती है ? – बंगाल की खाड़ी में
  34. भारत और नेपाल के बीच कौनसी नदी सिमा बनाती है ? – काली नदी
  35. शिप्रा नदी का उद्गम स्थल कहाँ से है ? – इंदौर
  36. प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर किस नदी के किनारे है ? – शिप्रा
  37. मालवा की गंगा किस नदी को कहा जाता है ? – क्षिप्रा नदी
  38. चंद्र और भगा नामक दो नदी के मिलने से कौन सी नदी बनती है ? – चिनाब नदी
  39. किस नदी को ” वृद्ध गंगा ” कहा जाता है ? – गोदावरी नदी
  40. किस नदी को ” बंगाल का शोक ” कहा जाता है ? – दामोदर

सम्बंधित लेख

  1. भारत की नदिओं के प्राचीन और आधुनिक नाम
  2. सिंधु नदी तंत्र 
  3. भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान प्रश्न
  4. भारत का भूगोल सामान्य ज्ञान प्रश्न
  5. महापुरुषों के नाम और उपनाम
  6. प्रमुख भारतीय लेखक और उनके पुस्तक

दोस्तों इस पोस्ट में हम आप को भारत की प्रमुख नदियों के नाम और उनसे सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानकारी देने की प्रयास की है। और आशा करते हैं की आप इन भारत की प्रमुख नदियों के नाम अच्छे तरह से जान गए होंगे।

दोस्तों आशा करता हूँ की आप यह भारतीय नदिओं से सम्बंधित 50 महत्वपूर्ण प्रश्नो को सही से प्रैक्टिस कर लिए होंगे। आप को हमारा यह क्विज कैसा लगा आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

दोस्तों में इसी तरह से सामान्य ज्ञान के नए नए पोस्ट आप के लिए प्रस्तुत करता रहता हूँ , अगर आप इस तरह के पोस्ट पढ़ना पसंद करते हैं या आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तयारी कर रहे हैं तो आप हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर दें ताकि हमारे नई पोस्ट की जानकारी आप को तुरंत मिल सके।

आप का दिन सुभ हो , धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top