हेलो दोस्तों , आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे की कंप्यूटर क्या है तथा कंप्यूटर के कई उपकरण है जिसके बारे में आप को जरूर जानना चाहिए। इस पोस्ट में प्रमुख रूप से कंप्यूटर के जो भी सामने कार्य है तथा कंप्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या है इन सभी के बारे में आप को जानकारी देंगे।दोस्तों हमारे साथ बने रहिए हम इस पोस्ट में आप कंप्यूटर सभी विषय को बेहत ही आसान भाषा में आप को बताएं गए और हमें आशा है की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद कंप्यूटर क्या है आप बिलकुल अच्छी तरह से समझ जायेंगे। कोई भी आप कंप्यूटर के किसी भी पार्ट के बारे में पूछने ने से आप तुरंत जवाब दे पाएंगे।
कंप्यूटर क्या है ? What is Computer in hindi
कंप्यूटर एक मशीन है जिसे अंकगणित या तर्क से जुड़े काम को अपनेआप पूरा करने के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है।जिसका उपयोग गणना करने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर सब्द लैटिन भाषा के ‘Compute‘ सब्द लिया गया है ,जिसका मतलब गणना करना होता है।आसान भाषा में कहा जाये तो , कंप्यूटर एक इलक्ट्रोनिक मशीन है जो की यूजर से डेटा को एक्सेप्ट करता है और प्रोसेस कर ने के बाद रिजल्ट देता है।
दोस्तों कंप्यूटर क्या है मतलब खली यह नहीं है की जो ऊपर लिखा गया है। कंप्यूटर क्या है का मतलब यह है की आप को कंप्यूटर के सभी महत्वपूर्ण हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बारे सामन्य जानकारी होना आवश्यक है। मान लीजिए आप एक डेस्कटॉप या लैपटॉप खरीदने के लिए गए हैं तो दुकानदार आप को जरूर यह पूछेगा की आप को किस प्रकार का कंप्यूटर चाहिए तथा उस कंप्यूटर में किस प्रकार का कॉन्फिगुरेसन होना चाहिए। यह आप तभी बता पाएंगे जब आप कंप्यूटर के सभी उपकरण के बारे में जानकारी हो। तो आइए दोस्तों जानते हैं की कंप्यूटर के क्या क्या उपकरण है और उनका कार्य क्या है।
डेस्कटॉप और लैपटॉप में क्या अंतर है ?
डेस्कटॉप और लैपटॉप दोनों ही कंप्यूटर हैं, लेकिन इनमें कई महत्वपूर्ण अंतर हैं।सबसे महत्वपूर्ण अंतर यह है कि डेस्कटॉप एक स्थायी उपकरण है, जबकि लैपटॉप एक पोर्टेबल उपकरण है। डेस्कटॉप में सभी हार्डवेयर घटक होते हैं, जिसमें मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और अन्य उपकरण अलग-अलग होते हैं। लैपटॉप एक ही डिवाइस में सभी हार्डवेयर घटकों को एक साथ रखते हैं।
डेस्कटॉप और लैपटॉप के बिच कुछ महत्वपूर्ण अंतर
- लैपटॉप डेस्कटॉप की तुलना में बहुत छोटे और अधिक पोर्टेबल होते हैं।
- लैपटॉप आमतौर पर डेस्कटॉप की तुलना में अधिक महंगे होते हैं।
- डेस्कटॉप आमतौर पर लैपटॉप की तुलना में अधिक अपग्रेड करने योग्य होते हैं।
- डेस्कटॉप को बिजली के आउटलेट की आवश्यकता होती है, जबकि लैपटॉप को बैटरी से चलाया जा सकता है।
कंप्यूटर में मॉनिटर क्या है ?
कंप्यूटर मॉनिटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले डिवाइस है जो कंप्यूटर से प्राप्त जानकारी को दृश्य रूप में प्रदर्शित करता है। यह एक कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस है।कंप्यूटर मॉनिटर को उनके प्रदर्शन प्रौद्योगिकी के आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है जैसे CRT (Cathode Ray Tube),LCD (Liquid Crystal Display),LED (Light-Emitting Diode), Plasma Display मॉनिटर,OLED (Organic Light-Emitting Diode) .
इसे भी जरूर पढ़ें – Top 100 Important Full Forms
कीबोर्ड क्या है ?
कंप्यूटर कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर में जानकारी दर्ज करने के लिए किया जाता है। इसमें कई बटन होते हैं, जिनमें अक्षर, संख्या, प्रतीक और अन्य विशेष कुंजियाँ होती हैं। जब कोई उपयोगकर्ता किसी कुंजी को दबाता है, तो कंप्यूटर को एक डिजिटल संकेत भेजा जाता है जो उस कुंजी की पहचान करता है।
माउस क्या है ?
माउस एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर स्क्रीन पर कर्सर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।माउस को एक समतल सतह पर घुमाकर, कर्सर को कंप्यूटर स्क्रीन पर किसी भी दिशा में स्थानांतरित किया जा सकता है। माउस में आमतौर पर दो बटन होते हैं, जिसे बायां बटन और दायां बटन कहा जाता है। बायां बटन आमतौर पर किसी आइटम को चुनने या क्लिक करने के लिए उपयोग किया जाता है, जबकि दायां बटन मेनू या विकल्पों को खोलने के लिए उपयोग किया जाता है।
CPU क्या है ?
CPU का पूरा नाम Central Processing Unit है। यह कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण घटक है जो कंप्यूटर के सभी निर्देशों को प्रोसेस करता है। CPU को कंप्यूटर का दिमाग भी कहा जाता है।
CPU में तीन मुख्य भाग होते हैं:
- अंकगणित-तार्किक इकाई (ALU): यह भाग अंकगणितीय और तार्किक गणना करता है।
- नियंत्रण इकाई (CU): यह भाग निर्देशों को नियंत्रित करता है और उन्हें अन्य घटकों को भेजता है।
- रजिस्टर: ये अस्थायी मेमोरी हैं जो CPU द्वारा उपयोग की जाती हैं।
RAM क्या है ?
RAM का पूरा नाम Random Access Memory है। यह कंप्यूटर की एक प्रकार की मेमोरी है, जो कंप्यूटर के CPU द्वारा उपयोग किए जाने वाले डेटा और निर्देशों को अस्थायी रूप से संग्रहीत किया जाता है।रैम एक प्रकार की Volatile Memory होती है, जिसका अर्थ है कि कंप्यूटर बंद होने पर इसमें संग्रहीत डेटा नष्ट हो जाता है।
हार्ड डिस्क क्या है ?
हार्ड डिस्क का मुख्य कार्य कंप्यूटर में डेटा को संग्रहीत करना है।हार्ड डिस्क कंप्यूटरों में उपयोग किए जाने वाले सबसे आम प्रकार के डेटा स्टोरेज डिवाइस हैं। वे ऑपरेटिंग सिस्टम, फाइलों, एप्लिकेशन, और अन्य डेटा को स्टोर करने के लिए उपयोग किए जाते हैं।इसे हार्ड ड्राइव, हार्ड डिस्क, या फिक्स्ड डिस्क भी कहा जाता है।
Motherboard क्या है ?
मदरबोर्ड एक कंप्यूटर का मुख्य हार्डवेयर है , जो कंप्यूटर के सभी हार्डवेयर घटकों को एक साथ जोड़ता है और उन्हें संचार करने की अनुमति देता है।यह एक आयताकार प्लेट होती है जिसमें एक चिपसेट, सर्किटरी और कनेक्टर होते हैं जो प्रोसेसर, मेमोरी, स्टोरेज, और अन्य हार्डवेयर घटकों को जोड़ते हैं।
UPS क्या है ?
UPS का फुल फॉर्म Uninterruptible Power Supply है। UPS एक बैटरी से चलने वाला उपकरण है जो बिजली चिली जाने पर बिजली की जरूरर को पूरी करता है। UPS का उपयोग से बिजली की कटौती के दौरान उपकरणों को बंद होने से बचाता है, जिससे नुकसान और डेटा हानि को रोका जा सकता है।
सम्बंधित लेख
दोस्तों आशा करते हैं की आप को हमारा यह लेख पसंद आया होगा और कंप्यूटर क्या है यह भी समझ गए होंगे साथ ही कंप्यूटर के अन्य उपकरण से सम्बंधित सभी जानकारी को सही तरह से समझ गए होंगे। दोस्तों इस पोस्ट के अपना सुझाव हमें कमेंट कर के जरूर बताएं। धन्यवाद।