What is Computer Network in hindi
दोस्तों आज हम इस Computer Network in hindi पोस्ट में कंप्यूटर नेटवर्क क्या है (What is Computer Network in hindi), नेटवर्क के प्रकार ( type of computer network in hindi ), और नेटवर्क टोपोलॉजी (Computer Network topology in hindi) के बारे में जानकारी देंगे।
What is Computer Network ?
दो या दो से अधिक कंप्यूटर को आपस में जोडा कर उसमे सुचना का आदान-प्रदान करने की तकनीक को कंप्यूटर नेटवर्क कहा जाता है।यह कंप्यूटर को आपस में जोड़ने के दो तरह की तकनीक का उपयोग किया जाता है एक Wired(तार) या Wireless(बेतार) Twisted Pair cable, Coaxial Cable, Fiver Optical Cable को Wired Network Connection के लिए इस्तेमाल किया जाता है और Radio Waves ,Bluetooth, Satellite को Wireless Connection बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।
नेटवर्क में प्रयोग किये जाने वाले डिवाइस
Hub
Hub एक हार्डवेयर डिवाइस है। हब को repeater भी कहते हैं। जिसका उपयोग नेटवर्क में बहुत सारे उपकरणों को जोड़ने के लिए किया जाता है। Cables को जोड़ने के लिए इसमें बहुत सारे Ports होते हैं। आमतौर पर Hub में 4 ,8 ,16 अथवा 24 port लगे होते हैं। हब किसी एक पोर्ट से आने वाले डाटा पैकेट्स को अन्य सभी पैकेट्स को भेज देता है। वह रिसीविंग कंप्यूटर पैकेट पर निर्भर है की वह पैकेट्स उसके लिए है की नहीं। 24 से अधिक कंप्यूटर को जोड़ने के लिए अधिक Hub को उपयोग में लिया जाता है।
हब का उपयोग लोकल एरिया नेटवर्क ,विभिन्न कंप्यूटर लो स्टार या hierarchical टोपोलॉजी में कनेक्ट करने के लिए किया जाता है।
Hub के प्रकार
1.Passive Hub
2.Active Hub
3.Intelligent Hub
हब के फायदे
- यह अन्य डिवाइस के तुलना में सस्ता होता है।
- यह बहुत सारे नेटवर्क मीडिया को सपोर्ट करता है।
- यह नेटवर्क की दुरी को बढ़ा सकता है।
Router
राऊटर नेटवर्क में कम्प्यूटरों को आपस में डाटा भेजने का काम करता है। यह कंप्यूटर के साथ Wired और Wireless Medium से जुड़ा हुआ होता है। राऊटर डाटा पैकेट्स को एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क में भेजने का काम करता है। राऊटर का मुख्य काम डाटा पैकेट को रिसीव करना और डाटा पैकेट्स को रिसीवर तक पहुचाना होता है।
Modem
modem सब्द Modulator का “mo” और demodulator का “dem” को मिलकर बना है। मॉडेम एक हार्डवेयर डिवाइस है जो analog signal को digital signal में तथा digital signal को analog signal में बदलता है। यह राऊटर या स्विच जैसे डिवाइस को इंटरनेट से connect होने में मदद करता है।
modem के प्रकार
- Internal Modem
- Fax Modem
- Removable Modem
Bridge
ब्रिज छोटे छोटे नेटवर्क को आपस में जोड़ने का काम करता है।
Bridge के प्रकार
1.Transparent Bridge
2.Source routing Bridge
Repeater
रेपीटर weak signal की strength को बढ़ाने में मदद करता है। यह signal lost होने से और उसे होने वाला समस्या से से बचाता है। यह सिग्नल को नहीं बढ़ाता है जब सिग्नल weak हो जाता है तो यह सिग्नल को थोड़ा थोड़ा कर के regenerate करता है और retransmit करता है।
नेटवर्क के प्रकार (Type Of Network)
क्षेत्र के आधार पर कंप्यूटर नेटवर्क 4 प्रकार के हैं।
- LAN(Local Area Network)
- PAN(Personnel Area Network)
- MAN(Metropolitan Area Network)
- WAN(Wide Area Network)
1.LAN(local Area Network)
एक छोटे से क्षेत्र जैसे कार्यालय ,स्कूल ,भवन ,हॉस्पिटल में एक सुसरे से जुड़े कम्प्यूटरों का एक समूह को लोकल एरिया नेटवर्क कहा जाता है। इसका कवरेज एरिया अधिकतम 1 की.मि होता है। LAN में डाटा ट्रांसफर बेहद तेज से होने के साथ-साथ डाटा भी सुरक्षित रहता है। LAN को WiFi या Ethernet Cable से कम्प्यूटरों को जोड़ा जाता है।
LAN का विशेषताएँ
यह एक Private नेटवर्क है ,इसलिए इसे कोई बाहरी संथा नियंत्रित नहीं करती है।
LAN अन्य नेटवर्क की तुलना में अधिक गति से काम करता है।
LAN के लाभ (Advantage of LAN)
Printer ,hard disk ,CD-ROM अदि LAN नेटवर्क को शेयर कर सकते है। इसे हार्डवेयर खरदने का खर्चा कम होता है।
नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक क्लाइंड के लिए अलग से लाइसेंस प्राप्त सॉफ्टवेयर खरीने के बजाय समान सॉफ्टवेयर का उपयोग कर सकते हैं।
नेटवर्क वाले कम्प्यूटरों पर आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है।
LAN सभी LAN यूजर के बीच एक इंटरनेट कनेक्शन Share करने की सुबिधा प्रदान करता है।
LAN के हानि (Disadvantage of LAN)
LAN admin प्रत्तेक LAN उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत डाटा जाँच कर सकता है ,इसिलए यह व्यक्तिगत गोपनीयता के दृष्टि से सुरक्षित नहीं है।
2.PAN(Personnel Area Network)
PAN के छोटी दुरी के लिए उपयोग होने वाला नेटवर्क है। यह 30 फ़ीट दुरी तक कवर करता है। Bluetooth ,USB अदि PAN के उदाहरण है। PAN दो प्रकार के होते है (1) Wired PAN (2)Wireless PAN
Wired LAN को USB का उपयोग कर के बनाया जाता है।
Wireless LAN को Bluetooth, WiFi जैसे Wireless तकनीक से बनाया जाता है।
PAN के लाभ
यह अपेक्षाकृत सुरक्षित होता है।
यह केबल 10 मीटर दुरी तक कवर करता है।
PAN के हानि
सिमित दुरी तक ही कवर करता है।
3.MAN(Metropolitan Area Network)
MAN नेटवर्क को बहुत सरे LAN नेटवर्क को मिलाकर बनाया जाता है। MAN से एक सहर को दूसरे सहर से जुड़ा जाता है। यह LAN से बड़ा और WAN से छोटा नेटवर्क होता है। यह नेटवर्क Fiber Optic Cable से एक दूसरे से जुड़े हुए होते है और इसकी LAN की तुलना में अधिक रेंज होती है।
MAN का उपयोग किसी सहर में Banks Communication, Military , Airline Reservation अदि क्षेत्रों में किया जाता है।
MAN के लाभ
यह तेज Communication प्रदान करता है।
MAN के हानि
इसे एक जगह से दुषरे जगह बदले में बहुत सारा केबल की आवस्यकता है।
इसमें ज्यादा हाकेर का खतरा होता है।
4.WAN(Wide Area Network)
WAN एक ऐसा नेटवर्क है जो राज्यों या देश जैसे बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इंटरनेट WAN का एक उदाहरण है। WAN एक टेलीफोन लाइन ,फाइबर ऑप्टिक केबल या सैटेलाइट के लिंक के माध्यम से कई राज्यों और देश के साथ जुड़ा हुआ है।
WAN के लाभ
यह एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र को कवर करने में मदद करता है। इसिलए दूर स्थित किसी कार्यालय से आसानी से बात किया जा सकता है।
WAN के हानि
प्रारंभिक setup खर्च इसमें अधिक है।
अन्य प्रकार नेटवर्क के तुलना में यह कम सुरक्षा प्रदान करता है।
आप इसे भी पढ़ सकते हैं
- Computer question in hindi
- 100 Computer question in English
- Characteristics of computer in hindi
- input and output device in hindi
- computer shortcut key in hindi
- A to Z computer Abbreviation
- computer basic knowledge in hindi
- all keyboard symbols name in hindi
- Computer Software Kya Hai in hindi
- Computer Hardware in hindi
में आशा करता हूँ की आप को हमारा यह लेख “what is Computer Network in hindi” पसन्द आया होगा।
आप का दिन सुभ हो। धन्यवाद।