भारतीय राज्यों के शास्त्रीय नृत्य-Indian classical dance in hindi

हेलो दोस्तों,आज हम इस पोस्ट में भारत में विभिन्न राज्य और उनके शास्त्रीय नृत्य  के बारे में जानेंगे। भारत में नृत्य एक प्राचीन परंपरा है ,जो भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है। प्राचीन ग्रंथों में भी भारत में नृत्यों का उल्लेख मिलता है।

भारतीय राज्यों के शास्त्रीय नृत्य 

ओडिशा – ओडिशी

ओडिशी भारत की ओडिशा राज्य की एक शास्त्रीय नृत्य सैली है। इसका जन्म मंदिरों में नृत्य करने विली देवदासिओं के नृत्य से हुआ था। ओडिशी नृत्य का उल्लेख प्राचीन नाट्यशास्त्र में मिलती है।

आंध्र प्रदेश – कुचिपुड़ी

कुचिपुड़ी आंध्र प्रदेश की प्रसिद्ध नृत्य सैली है। यह पुरे दक्षिण भारत में प्रसिद्ध है। कहा जाता है की प्राचीन काल में केबल ब्राह्मण परिवार के लोग ही इस नृत्य को प्रस्तुत करते थे। कहा जाता है की इस नृत्य का नाम कृष्णा जिले के कुचिपुड़ी गांव से लिया गया है।

केरल – मोहिनीअट्टम

मोहिनीअट्टम नृत्य केरल के शास्त्रीय नृत्य में से एक है। केरल की एक अन्य शास्त्रीय लोक नृत्य कथकली है। इस नृत्य का नाम भारतीय पौराणिक कथा भगवन विष्णु के मोहिनी अवतार से लिया गया है।

असम – सत्त्रिया

यह असम की शास्त्रीय नृत्य है।  नृत्य के संस्थापक श्रीमन्त शंकरदेव हैं।

तमिलनाडु – भारतनाट्यम

यह मुख्य रूप से दक्षिण भारत की प्रमुख शास्त्रीय नृत्य सैली है। इस प्रमुख रूप से महिलाओं के द्वारा अभ्यास किया जाता है। भरतनाट्यम नृत्य को सबसे प्राचीन नृत्य सैली माना जाता है।

उत्तर प्रदेश – कत्थक

कत्थक उत्तर भारत उत्तर प्रदेश  की एक शास्त्रीय नृत्य है। प्राचीन काल में इस नृत्य को कुशीलव के नाम से जाना जाता था। इस नृत्य का वर्णन महाभारत में भी है।

मणिपुर – मणिपुरी

मणिपुरी नृत्य मणिपुर राज्य की शास्त्रीय नृत्य सैली है।

आप इसे भी पढ़ सकते हैं 

दोस्तों हम आशा करते कहें की आप को यह भारतीय राज्यों के शास्त्रीय नृत्य से सम्बंधित छोटी सी जानकारी पसंद आया होगा। साथ ही हम यहाँ भारत और भारत के विभिन्न राज्यों से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी के प्रश्नों का क्विज प्रस्तुत करते रहते हैं ,अगर आप इस तरह का लेख पढ़ना पसंद करते हैं तो आप हमारे इस वेबसाइट को जरूर सबस्क्राइब  करें।  धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top