madhya pradesh ke pramukh bandh

मध्य प्रदेश के प्रमुख बांध एवं परियोजना
Madhya Pradesh ke pramukh bandh

मोहिनी सागर परियोजना 

  • यह परियोजना मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सिंध नदी पर बनाया गया है। इससे शिवपुरी ,ग्वालियर तथा अशोकनगर जिले लाभांवित होते हैं।
  • इस परियाजना का निर्माण कार्य 1972-73  में प्रारम्भ हुआ और 2008-09  में पूर्ण हुआ।
  • इसकी ऊंचाई 62 मीटर और लम्बाई 1070 मीटर है।

लोअर गोई बांध 

  • यह बांध नर्मदा की सहायक नदी गोई नदी पर बनाया गया है।
  • यह बड़वानी जिले के पंचपुला गांव में स्तिथ है।

बरगी बांध 

  • मध्य प्रदेश की नर्मदा नदी पर बनने वाला एक प्रमुख बांध है।
  • यह  बांध जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बनाया गया है।
  • बांध की ऊंचाई 69 मीटर और लंबाई 5.4 किमी है।

तवा बांध

  • यह बांध होशंगाबाद जिले में तवा नदी  पर बनाया गया है।
  • यह बांध 58 मीटर ऊँचा एवं 1815 मीटर लम्बा है ।
  • तवा बांध  नर्मदा नदी की सहायक नदी तवा नदी पर 1958 में बनना शुरू हुआ तथा 1978 में बनकर तैयार हुआ।

बरना बांध 

  • बरना बांध रायसने जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है ,यह रायसेन जिले के बाड़ी तहसील में आता है।
  • नर्मदा की सहायक नदी बरना नदी पर बरना बांध का निर्माण किया गया है।
  • इस बांध की लम्बाई 432 मीटर और ऊंचाई 47 मीटर है।

इंदिरा सागर बांध

  • यह बांध मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा नदी पर बनाया गया है।
  • इस बांध आधारशिला भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमति इंदिरा गांधी द्वारा 23 अक्टूबर  1984 रखा गया था।
  • इस बांध की लम्बाई लगभग 653  मीटर है और ऊंचाई लगभग 92  मीटर है।

ओंकारेश्वर बांध

  • ओंकारेश्वर बांध खंडवा के पास मान्धाता में नर्मदा नदी पर बनाया गया है।
  • इस बांध के पास ओंकारेश्वर मंदिर है।

बाणसागर बांध

  • बाणसागर बाँध मध्य प्रदेश राज्य के शहडोल ज़िले के देवलोंद नामक स्थान पर निर्मित है।
  • यह बान्ध मध्य प्रदेश में सोन नदी पर बनाया गया है ।
  • इस बांध का निर्माण कार्य 1978 को आरम्भ हुआ तथा 2006 में तैयार हुआ।

गाँधी सागर बांध

  • यह बांध चम्बल नदी पर मंदसौर जिले में निर्माण किया गया है।
  • इस बांध का निर्माण कार्य 1954 में सुरु हुआ और 1970 में पूरा हुआ था।
  • इस बांध की लम्बाई लगभग 514 मीटर है और ऊंचाई लगभग 62.17 मीटर है।

राजघाट बांध

  • उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकारों के सहयोग से निर्मित यह एक अंतर-राज्यीय परियोजना है।
  • यह बांध मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में चम्बल नदी पर निर्माण किया गया है।
  • इस बांध की लम्बाई लगभग 11200  मीटर है और ऊंचाई लगभग 43.8 मीटर है।

धुति बांध

  • यह बांध बालाघाट जिले में बैनगंगा नदी पर सन 1911 में बनाया गया था।

भीमगढ़ बांध 

  • यह बांध शिवनी जिले में बैनगंगा नदी पर निर्माण किया गया है। इसे संजय सरोवर बांध भी कहा जाता है।

इसे भी देखे 

मध्य प्रदेश के बांध से सम्बंधित प्रश्न 
MP gk online test
मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां
मध्य प्रदेश के प्रमुख प्रथम व्यक्ति 
मध्य प्रदेश की प्रमुख झीले

दोस्तों में आशा  करता हूँ की आप को हमारा यह  “madhya pradesh ke pramukh bandh” पोस्ट पसंद आया होगा । मध्य प्रदेश से सम्बंधित सभी विषय के प्रश्नो को देखने के लिए आप इस  MP GK लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
आपका दिन सुभ हो। धन्यवाद।

Leave a Comment