MP ke pramukh durg aur kile

मध्य प्रदेश के प्रमुख दुर्ग और किले -MP ke pramukh durg aur kile

दोस्तों इस लेख में आज हम मध्य प्रदेश में स्थित प्रमुख दुर्ग और किलों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्यों के जानकारी देंगे।

ग्वालियर दुर्ग

यह दुर्ग ग्वालियर सहर की “गोपाचल” नामक पर्वत पर स्थित है। इस दुर्ग का निर्माण राजा सूरज सेन के द्वारा करवाया गया था। इस किले को  जिब्राल्टर ऑफ़ इंडिया तथा किलो का रत्न के नाम से भी जाना जाता है ?

धार का किला

धार का किला मद्य प्रदेश के धार नगर में स्थित है। इस किले को मोहम्मद बिन तुगलक ने पुननिर्माण करवाया था। खरबूजा महल इसी किले में स्थित है।

असीरगढ़ का किला

असीरगढ़ किला मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित है। इस किले का निर्माण 10वी सताव्दी में आशा नामक अहीर राजा ने करवाया था। इस दुर्ग में आसा देवी की प्रतिमा व मंदिर स्थित है।

चंदेरी का किला

यह किला अशोकनगर जिले के चंदेरी में बेतवा नदी के किनारे स्थित  है। इसका निर्माण प्रतिहार नरेश कीर्तिपाल ने करवाया था। इस  किले में हवा महल ,खुनी दरवाजा तथा जोहर कुंड स्थित है।

गिन्नौरगढ़ दुर्ग

गिन्नौरगढ़ दुर्ग मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रातापानी बाघ अभयारण्य के एक पाहड में स्थित है।  इस किले का निर्माण राजा उदय वर्मन नै किया था। इस किले निकट बहुत तोते पाए जाते हैं।

अजयगढ़ का किला

राजा अजयपाल ने इस किले का निर्माण 18 वीं सताब्दी में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पुनर्निर्माण करवाया था।इस किले में राजा अमन का महल स्थित है।

बांधबगढ़ का किला

यह किला उमरिया जिले के बांधवगढ़ में स्थित है। इस किले का निर्माण 14 वीं सताब्दी में बघेलखंड के राजा व्याघ्र देव के द्वारा निर्माण करवाया था। यह बँधाबगढ़ राष्ट्रीय उद्यान के मध्य में स्थित है।

रायसेन दुर्ग

इस दुर्ग का निर्माण राजा राजबंसन्ति ने 16 वीं सताब्दी में करवाया था। इस किले में बादल महल ,राजा रोहित महल तथा इत्रदार महल स्थित है।

ओरछा दुर्ग

इस दुर्ग का मिर्माण राजा वीरसिंह बुंदेला ने करवाया था। यह दुर्ग बेतवा नदी के किनारे स्थित है। चतुर्भुज मंदिर, राम मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर जहांगीर महल भी इसी किले में स्थित है।

मंडला का दुर्ग

मंडला का किला नर्मदा और  बंजर नदी के संगम स्थल पर स्थित है। इस किले को राजा गौंड राजा नरेंद्र साह ने करवाया था। निजामशाह ने इस किले में राजराजेश्वरी भवन का निर्माण करवाया था।

मंदसौर का किला

इसका निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने करवाया था। यह किला मंदसौर में शिवनी नदी के किनारे पर स्थित है। इस किले में 500 वर्ष पुराना तापेश्वर मंदिर है।

नरबर का किला

राजा नल ने नरबर किले का निर्माण करवाया था।  यह किला शिवपुरी जिले के नरबर में स्थित है।

सम्बंधित लेख

100+ मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न 

आप को हमारा यह जानकारी कैसा लगा आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। मुझे आशा है की आप को हमारा यह “MP ke pramukh durg aur kile” लेख पसंद आया होगा।
आप का दिन सुभ हो ,धन्यवाद।

 

Leave a Comment