मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां
दोस्तों इस पोस्ट में हम मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां और उनसे जुड़े प्रमुख तथ्यों तथा प्रश्न के बारे में आप को बताएँगे। क्या आप जानते हैं की , भारत के मध्य प्रदेश राज्य में सर्वाधिक नदियां बहती है , इसीलिए इसे नदियों का मयिका भी कहा जाता है। मध्य प्रदेश की पांच बड़ी नदियां नर्मदा ,चंबल ,ताप्ती ,बेतवा और सोन है। नर्मदा मध्य प्रदेश की सबसे लम्बी और देश की पांचवी सबसे बड़ी नदी है। नर्मदा नदी की कुल लम्बाई 1312 की.मि है और इसकी मध्य प्रदेश में लम्बाई 1077 की.मि है। आखिर में हम आप के लिए MP River GK से सम्बंधित MCQs प्रश्न तैयार किये है ,इसे अभ्यास करके अपना MP GK को और भी मजबूत बना सकते हैं।
मध्य प्रदेश की नदियों से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी
नर्मदा नदी
- नर्मदा नदी को मध्य प्रदेश का जीवन रेखा कहा जाता है।
- यह नदी रेवा के नाम से भी जाना जाता है।
- नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी और भारत की पांचवे सबसे बड़ी नदी है।
- नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की अमरकंटक पर्वत से निकलती है और पश्चिम की और बहते हुए गुजरात में खम्बात की खाड़ी में गिरती है।
- नर्मदा नदी की कुल लम्बाई 1312 की.मि. है और मध्य प्रदेश में इसकी लम्बाई 1077 की.मि. है।
- यह नदी मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र ,और गुजरात में बहती है।
- नर्मदा नदी की 41 सहायक नदियां है जिसमे प्रमुख है – तवा ,हिरन ,शेर, शक्कर, दुधी,गंजल साहिल,बारना, चोरल , करम और लोहर
- नर्मदा नदी द्वारा निर्मित जलप्रपात – धुँआधार जलप्रपात, दुग्धधारा जलप्रपात, मंधार जलप्रपात, कपिल धारा जलप्रपात, सहस्रधारा जलप्रपात, दर्दी जलप्रपात
- नर्मदा नदी पर निर्मित बांध – इंदिरा सागर बांध(खंडवा), ओंकारेश्वर बांध(खंडवा), बरगी बांध (जबलपुर)
- अमरकंटक, डिण्डौरी, मंडला, जबलपुर, होशंगाबाद, महेश्वर, बड़वानी अदि शहर नर्मदा नदी के तट पर स्थित है।
मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न
चम्बल नदी
- चम्बल नदी इंदौर जिले के जानापाव पहाड़ी से निकलती है और उत्तर पूर्व की और बहते हुए उत्तर प्रदेश के हटावा जिले में यमुना नदी से मिल जाती है।
- यह मध्य प्रदेश की दूसरी बड़ी नदी है।
- चंबल नदी का प्राचीन नाम चर्मण्वती है।
- क्षिप्रा नदी,कालीसिंध नदी ,पार्वती आदि ,बनास नदी इत्यादि चम्बल की सहायक नदियाँ हैं।
- इसकी कुल लम्बाई 1040 की.मि. है।
- प्रमुख जल विधुत परियोजना -गांधी सागर बांध , राणा सागर बांध (राजस्थान), जवाहर सागर बांध (राजस्थान)
- मंदसौर ,मुरैना ,महू ,इटावा ,कोटा अदि चम्बल नदी के किनारे बसा हुआ प्रमुख शहर है।
ताप्ती नदी
- ताप्ती नदी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से निकलती है और पश्चिम की ओर बहती हुई गुजरात स्थित खम्भात की खाड़ी, अरब सागर में गिरती है।
- इस नदी को सूर्यपुत्री भी कहा जाता है।
- इसकी कुल लम्बाई 724 की.मि. है।
- पूर्णा ,शिवा ,बोरी ,बाघुड,गिरना और मिन्धोला अदि इसकी प्रमुख सहायक नदियां है।
सोन नदी
- यह नदी मध्य प्रदेश में अनूपपुर जिले के अमरकंटक पहाड़ी से निकलती है।
- सोन नदी मध्य प्रदेश ,बिहार तथा उत्तर प्रदेश में प्रवाहित होते हुए पटना के समीप गंगानदी में मिल जाती है।
- इसकी कुल लम्बाई 780 की.मि. है।
- जोहिला ,गोपद ,रिहन्द अदि सोन नदी की प्रमुख सहायक नदियां है।
- बाणासागर परियोजना सोन नदी पर बनाया गया है।
बेतवा नदी
- यह नदी मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के कुमरा गांव से निकलकर उत्तर-पूर्वी दिशा में बहती हुई उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना नदी से मिलती है। .
- इसकी कुल लम्बाई 480 की.मि. है।
- बेतवा नदी की प्राचीन नाम वेत्रवती था।
- इस नदी को मध्य प्रदेश की गंगा भी कहा जाता है .
- धसान ,बिना,मालिनी ,सिंध अदि बेतवा नदी की प्रमुख सहायक नदियां है।
- विदिशा ,साँची ,ओरछा ,गुना बेतवा नदी के किनारे बसा प्रमुख शहर है।
- राजघाट बांध और माताटीला बांध बेतवा नदी पर बनाया गया है ,जो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के संयुक्त सिचाई परियोजना है।
क्षिप्रा नदी
- यह इंदौर के उज्जैनी मुंडला गांव की ककड़ी बड़ली नामक स्थान से निकलती है।
- क्षिप्रा नदी उज्जैन और देवास जिले में 196 की.मि. प्रवाहित होते हुए मंदसौर में चंबल मे मिल जाती है।
- इस नदी को मालवा की गंगा भी कहा जाता है।
- उज्जैन का कुम्भ मेला इसी नदी के किनारे लगता है।
- प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर इस नदी के किनारे है।
- खान नदी क्षिप्रा नदी की सहायक नदी है।
- इंदौर खान नदी के तट पर स्थित है।
- उज्जैन क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित है।
वेनगंगा नदी
- यह नदी शिवनी जिले के परसवाड़ा पठार से निकलती है।
- शिवनी , बालाघाट से हो कर महाराष्ट्र में वर्धा नदी में मिल जाती है।
- अंधारी, कथानी, कन्हन, गढ़वी, गायमुख, खोबरागडी, चुलबंद, चोरखमारा अदि वैनगंगा की सहायक नदियां है।
- वेनगंगा और वर्धा के संगम को “प्राणहिता ” कहा जाता है।
केन नदी
- केन नदी यमुना की एक उपनदी है।
- इस नदी की उद्गम बिंध्याचल पर्वत से होता है और यह उत्तर की और बहती हुई उत्तर प्रदेश में यमुना नदी से मिल जाती है।
तवा नदी
- इस नदी का उद्गम होशंगाबाद जिले के महादेव पर्वत श्रंखला से हुआ है।
- यह नदी नर्मदा की सहयक नदी हैं।
- यह नर्मदा नदी की सबसे लम्बी सहायक नदी है।
कालीसिंध नदी
- कालीसिंध मध्य प्रदेश और राजस्था में बहने वाली चम्बंल नदी की एक सहायक नदी है।
- इसकी कुल लम्बाई 461 की.मि. है।
- यह देवास जिले के विंध्याचल पहाड़ी से निकलती है और 150 की.मि. दुरी तक प्रवाहित होते हुए राजस्थान में चम्बल नदी में मिल जाती है।
पार्वती नदी
- पार्वती नदी चम्बल नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है।
- यह नदी मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से निकलती है और गुना में चम्बल नदी में मिल जाती है।
मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां एक नजर में
नदी | उद्गम स्थल | लम्बाई | अवसान |
नर्मदा नदी | अमरकंटक | 1312 की.मि | खम्बात खाड़ी |
चम्बल नदी | जानापाव पर्वत | 1024 की.मि | यमुना नदी में |
ताप्ती नदी | खम्भात कि खाड़ी | 724 की.मि | खम्भात कि खाड़ी |
सोन नदी | अमरकंटक | 780 की.मि | गंगा नदी में |
बेतवा नदी | रायसेन के कुमरा | 590 की.मि | यमुना नदी में |
क्षिप्रा नदी | बरडी पहाड़ी | 195 की.मि. | चम्बल नदी में |
वेनगंगा | परसवाड़ा पठार | 569 की.मि | वर्धा नदी |
कालीसिंध | देवास के बागली गांव | 150 की.मि | चम्बल नदी |
मध्य प्रदेश के नदियों से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
- मध्य प्रदेश की सबसे प्रवित्र नदी कौन सी है ?
उत्तर – नर्मदा नदी - मध्य प्रदेश की सबसे अधिक प्रदूषित नदी कौन सी है ?
उत्तर – नर्मदा नदी - मध्य प्रदेश में सबसे छोटी नदी कौन सी है?
उत्तर – तवा नदी - मध्य प्रदेश की सबसे कम प्रदूषित नदी कौन सी है?
उत्तर – चम्बल नदी - किस राज्य को नदिओं का मायका कहा जाता है ?
उत्तर – मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश की प्रमुख नदिओं से सम्बंधित 50 महत्वपूर्ण प्रश्न
नर्मदा नदी की उद्गम स्थल कहाँ से है ? – अमरकंटक
मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी की लम्वाई कितनी है ? – 1077 की.मि
मध्य प्रदेश का सबसे लम्बी नदी कौन सी है ? – नर्मदा नदी
नर्मदा नदी की कुल लम्बाई कितनी है ? – 1312 की.मि
चंबल नदी किस नदी की सहायक नदी है ? – यमुना नदी
मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल जिले के मुलताई से किस नदी का उद्गम हुआ है ? – ताप्ती नदी
मध्य प्रदेश की जीवन रेखा किस नदी को कहा जाता है ? – नर्मदा नदी
कपिल धारा जलप्रपात किस नदी पर बना है ? – नर्मदा नदी
मध्य प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी नदी है ? – चम्बल नदी
मध्य प्रदेश की गंगा किस नदी को कहा जाता है ? – बेतवा नदी
भारत में सर्वाधिक नदियां किस राज्य में प्रवाहित होती हैं ? – मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश का अमरकंटक कुल कितने नदियों का उद्गम स्थल है ? – तीन
राजघाट बांध किस नदी पर बना है ? – बेतवा नदी
महाभारत में किस नदी को सूर्य भगवान की पुत्री कहा गया है ? – ताप्ती नदी
किस नदी का प्राचीन नाम वेत्रवती था ? – बेतवा नदी
कौन सी नदी रायसेन जिले के कुमरा गांव से निकलती है ? – बेतवा नदी
धसान किस नदी की सहायक नदी है ? – बेतवा नदी
काकरी बर्दी पहाड़ी से किस नदी का उद्गम हुआ है ? – क्षिप्रा नदी
बेतवा नदी का उद्गम कहां से हुआ है ? – रायसेन जिले के कुम्हारागाँव से
किस नदी को रेवा के नाम से जाना जाता है ? – नर्मदा नदी
किस राज्य को नदियों का मयिका कहा जाता है ? – मध्य प्रदेश
चम्बल नदी का उद्गम स्थल कहाँ से है ? – जानापाव पहाड़ी
शिप्रा नदी का उद्गम स्थल कहाँ से है ? – इंदौर
नर्मदा नदी के कुल कितने सहायक नदियां हैं ? – 41
सोन नदी बिहार के दीनापुर में किस नदी से मिल जाती है ? – गंगा नदी
प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर किस नदी के किनारे है ? – शिप्रा नदी
काली सिंध नदी की लम्बाई कितनी है ? – 150 की.मि
प्रदूषण के दृष्टि से किस नदी को मध्य प्रदेश की गंगा कहा जाता है ? – बेतवा नदी
मालवा की गंगा किस नदी को कहा जाता है ? – क्षिप्रा नदी
नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की कितने जिलों से होकर बहती है ? – 15
होशंगाबाद शहर किस नदी के तट पर स्थित है ? – नर्मदा नदी
कौन नदी चित्तौड़गढ़ में मध्य प्रदेश और राजस्थान की प्राकृतिक सिमा बनती है ? – चम्बल नदी
बाणसागर परियोजना किस नदी पर बना है ? – सोन नदी
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बौद्ध स्थल विदिशा व साँची किस नदी के तट पर स्थित है ? – बेतवा नदी
कुंवारी नदी किस नदी की सहायक नदी है ? – सिंध नदी
मध्य प्रदेश की कौन सी नदी पन्ना राष्ट्रीय उद्यान से होकर बहती है ? – केन नदी
बैनगंगा नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के किस जिले से हुआ है ? – शिवनी
सोन नदी की लम्बाई कितनी है ? – 780 की.मि.
क्षिप्रा नदी की समापन किस नदी में हुआ है ? – चम्बलनदी
खान नदी किस नदी की सहायक नदी है ? – क्षिप्रा नदी
बाणासागर परियोजना किस नदी पर बनाया गया है ? – सोन नदी
इंदौर किस नदी के तट पर स्थित है ? – खान नदी
उज्जैन का कुम्भ मेला किस नदी के किनारे लगता है ? – क्षिप्रा नदी
उज्जैन किस नदी के तट पर स्थित है ? – क्षिप्रा नदी
धसान ,बिना,मालिनी अदि किस नदी की सहायक नदी है ? – सीहोर जिले से
पारवती नदी कहाँ से निकलती है ? – सोन नदी
सम्बंधित लेख
भारत के अन्य राज्यों से सम्बंधित प्रश्न
- बिहार सामान्य ज्ञान प्रश्न
- छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान प्रश्न
- हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न
- झारखण्ड सामान्य ज्ञान प्रश्न
- राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न
- उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रश्न
- ओडिशा सामान्य ज्ञान प्रश्न
- हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न
दोस्तों में आशा करता हूँ की आप मध्य प्रदेश के नदिओं से सम्बंधित सभी महवपूर्ण प्रश्नों को इस पोस्ट के मदद से जान गए होंगे।आप को हमारा यह पोस्ट “मध्य प्रदेश की नदियां” कैसा लगा आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर मध्य प्रदेश के नदियों से सम्बंधित आप का कोई प्रश्न है तो आप हमें कमेंट कर के जरूर बताएं , हम जल्द ही आप के प्रश्नो का उत्तर देने की प्रयास करेंगे।
Answer nhi dikhe
Good
Good