दोस्तों आज इस पोस्ट में हम हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजिव अभयारण्य से सम्बंधित जानकारी दी है। जो स्टूडेंट हिमाचल प्रदेश के किसी भी सरकारी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं यह पोस्ट उन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क
(Great Himalayan National Park )
1500 से 6000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित GHNP हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू क्षेत्र में 1171 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है । इस राष्ट्रीय उद्यान की 1984 में स्थापित किया गया था। 1999 में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था। इसे 23 जून 2014 को विश्व धरोहर प्राकृतिक स्थल (World Heritage Natural Site) का दर्जा मिला।
पिन वैली नेशनल पार्क
Pin Valley National Park
पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय राष्ट्रीय उद्यान है।इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 9 जनवरी 1987 को हुई थी। यह राष्ट्रीय उद्यान में लुप्तप्राय जानवरों जैसे हिम तेंदुआ ,साइबेरियन इबेक्स ,विसेल ,रेड फॉक्स अदि लगभग 20 प्रजाति जीवों का घर है। यहाँ कईं प्रकार विसिष्ट वनस्पति जैसे रतनजोत ,सलमपंजा ,सोमलता अदि अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।
खीरगंगा राष्ट्रीय उद्यान
Khirganga National Park
खीरगंगा राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश की कुल्लू जिले में स्थित है। इस 2010 में स्थापित किया गया है और यह 5500 मीटर ऊंचाई में स्थित लगभग 710 मीटर क्षेत्र को कवर करता है।
सिंबलबारा राष्ट्रीय उद्यान
Simbalbara National Park
सिंबलबारा राष्ट्रीय उद्यान पांवटा घाटी सिरमौर जिले में स्थित है। यह अपनी लोकप्रियता के लिए देश विदेश में लोकप्रिय है। 1958 में इसे 19.03 वर्ग किलोमीटर के साथ एक वन्यजीव अभयारण्य रूप में बनाया आया थाऔर 2010 में इसके साथ 8.88 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र जोड़ कर इसे राष्ट्रीय उद्यान में बदल दिया गया। वर्त्तमान यह 27.88 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
इन्दरकिल्ला राष्ट्रीय उद्यान
Inderkilla National Park
यह नया राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। लगभग 104 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 2010 में किया गया है। यह घरेलु और विदेशी वनस्पति और जीवों का घर है।
हिमाचल प्रदेश के वन्यजीव अभयारण्य
wildlife Sanctuary of Himachal Pradesh
चम्बा जिले के वन्यजीव अभयारण्य
- ग़मगुल
- कुगटी
- सेचु तुआन नाल
- टूंडाह
सोलन जिले के वन्यजीव अभयारण्य
- चैल
- दाड़लाघाट
- माजथल
- शिल्ली
मंडी जिले के वन्यजीव अभयारण्य
- बंदली
- नारगु
- शिकारी देवी
सिरमौर जिले के वन्यजीव अभयारण्य
- रेणुका
- चूड़धार
बिलासपुर जिले के वन्यजीव अभयारण्य
- गोविन्द सागर
- नैना देवी
शिमला जिले के वन्यजीव अभयारण्य
- तलरा
- दरांग
- शिमला जलग्रहण
किन्नौर जिले के वन्यजीव अभयारण्य
- रूपी भाबा
- लिप्पा असरंग
- रक्षाम चितकुल
कुल्लू जिले के वन्यजीव अभयारण्य
- कैस
- खोखन
- कानावर
- मनाली
काँगड़ा जिले के वन्यजीव अभयारण्य
- धौलधारा
- महारणा प्रपात सागर
लाहौल स्पीति जिले के वन्यजीव अभयारण्य
- चंद्रताल
सम्बंधित लेख
हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान
हिमाचल प्रदेश की नदियां
हिमाचल प्रदेश की झीलें
दोस्तों ऊपर इस लेख में हमने आपको हिमाचल प्रदेश में स्तिथ राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्यों के बारे में जानकारी देने की कोसिश की है। हम आशा करते हैं की आप को हमारा यह लेख पसंद आया होगा। धन्यवाद।