बिहार के प्रमुख नदियाँ (Major River of Bihar)
अकसर परीक्षाओं में बिहार के प्रमुख नदियाँ (Major river of Bihar) से प्रश्न पूछे जाते हैं। बिहार में गंगा ,घाघरा ,सोन अदि कई प्रमुख नदियाँ बहती है ,जिसे बारे में हम निचे विस्तार से चर्चा करेंगे।
गंगा नदी
गंगा नदी बिहार के मध्य भाग में पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर बहती है।यह नदी बक्सर जिला के चौसा के निकट बिहार में प्रवेश करती है। बिहार में इसकी कुल लम्बाई 445 की.मि. है।
उत्तर दिशा से मिले वाली गंगा की प्रमुख सहायक नदियाँ -घाघरा ,गंडक ,बुढी गण्डक,कमला , बागमती ,कोसी ,महानंदा और दक्षिण दिशा से मिले वाली गंगा की प्रमुख सहायक नदियाँ- कर्मनाशा, सोन ,पुनपुन , ,फल्गु ,क्यूल ,अजय नदी।
घाघरा नदी
यह दक्षिणी तिब्बत के ऊंचे पर्वत शिखरों (हिमालय) से मानसरोवर झील के समीप से निकलती है। यह भारत के उत्तर प्रदेश से हो कर गोपालगंज में बिहार में प्रवेश करती है। बिहार में इसकी लम्बाई 83 की.मि. है। अंत में बलिया और छपरा के बीच यह गंगा नदी में मिल जाती है। यह उत्तर प्रदेश में सरयू के नाम से जनि जाती है।
गंडक नदी
गंडक नदी को काली गंडक ,नारायणी ,शलिग्रामी अदि नामो से भी जाना जाता है। इस नदी नेपाल में अन्नपूर्णा श्रेणी से उद्गम होती है और यह पटना के निकट गंगा नदी में मिल जाती है।इसकी लम्बाई बिहार में 260 की.मि. है।
कोसी नदी
कोसी नदी नेपाल के हिमालय से निकलती है। यह बिहार में सुपौल जिले भीम नगर के निकट प्रवेश करती है। कोसी नदी बाढ़ के बिभीषिका के कारण इसे ‘ बिहार का शोक ‘ कहा जाता है और यह अपनी मार्ग बदलने के लिए यह नदी प्रसिद्ध है।इस नदी की कुल लम्बाई 720 की.मि हेओ और बिहार में 260 की.मि. बहती हुई यह नदी कुर्सेला के पास गंगा मिल जाती है।
महानंदा नदी
महानंदा नदी उत्तरी बिहार के मैदान में प्रवाहित होने वाली सबसे पूर्व की नदी है। हिमालय से निकलकर बिहार के पूर्णिया और कटिहार से होते हुए तेह गंगा नदी में बिलिन हो जाती है। केस स्थानों पर तेह बिहार और बंगाल के बीच सिमा बनाती है।
कर्मनाशा नदी
यह नदी कैमूर के पहाड़ी से निकलकर बिहार और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों ओर सिमा बनती हुई बक्सर ज़िले के चौसा गाँव के समीप यह गंगा में विलय हो जाती है। बिहार में कर्मनाशा को अपवित्र नदी माना जाता है।
सोन नदी
यह नदी मध्य प्रदेश की अनूपपुर जिला से अमरकंटक पहाड़ी से निकलती है।यह दक्षिण बिहार की सबसे प्रमुख नदी है। सोन नदी मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश तथा झारखंड में प्रवाहित होते हुआ रोहतास जिले से बिहार में प्रवेश करती है।यह बिहार में 202 की.मि प्रवाहित होकर पटना में मनेर के पास गंगा में मिल जाती है।
पुनपुन नदी
झारखंड के छोटे नागपुर के पठार से उत्पन्न हुई पुनपुन नदी झारखंड और बिहार में बहने वाली गंगा नदी की उपनदी है। यह बिहार में औरंगाबाद ,गया और पटना से गुजरती हुई फतुहा में गंगा नदी में मिल जाती है।
फल्गु नदी
यह नदी छोटा नागपुर के पठार से निकलती है। इस नदी को निरंजना के नाम से भी जाना जाता है।भगवन गौतम बुद्ध को इस नदी के तट पर ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
सम्बंधित लेख
बिहार सामान्य ज्ञान प्रश्न
बिहार का भूगोल प्रश्न
बिहार का इतिहास प्रश्न
बिहार में प्रथम
दोस्तों में आशा करता हूँ की आप को यह “River of Bihar in hindi” पोस्ट पसंद आया होगा। इस पोस्ट के वारे नै अपना सुझाव हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद