छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियां।River of Chhattisgarh
हेलो दोस्तों , आज के इस पोस्ट में हम ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख नदिओं के बारे में उल्लेख किया है। छत्तीसगढ़ के नदिओं में से महानदी सबसे प्रमुख नदी है ,इस नदी को छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा कहा जाता है। महानदी के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ में शिवनाथ , अरपा , हसदेव , रेणुका जैसे कई अन्य नदी बहती है ,जिसके बारे में निम्न में विस्तार से उल्लेख किया गया है।
महानदी
- महानदी को छत्तीसगढ़ का जीवन रेखा कहा जाता है तथा छत्तीसगढ़ की गंगा भी कहा जाता है।
- इस नदी का उद्गम धमतरी जिले के सिहावा पर्वत से होती है।
- महानदी की कुल लम्बाई 858 की.मि. है और छत्तीसगढ़ में इसकी लम्बाई 286 की.मि. है।
- यह दो राज्य छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
- इसका प्रवाह क्षेत्र छत्तीसगढ़ में धमतरी, महासमुन्द, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ एवं जशपुर जिले में है।
- हसदेव ,शिवनाथ,मांड,केला ,ईब,ताल ,पैरी, अरपा अदि महानदी का प्रमुख सहायक नदियां हैं।
- ओडिशा के सम्बलपुर जिले में विश्व का सबसे लम्बी मिट्टी बांध “हीराकुद बांध ” महानदी के ऊपर बनाया गया है।
- छत्तीसगढ़ की सबसे लम्बी बांध “गंगरेल बांध” महानदी पर धमतरी जिले में बना है।
शिवनाथ नदी
- शिवनाथ नदी का उद्गम जनांदगांव जिले की अंबागढ़ तहसील की 625 मीटर ऊंची पानाबरस पहाड़ी क्षेत्र कोडगुल से होता है।
- इसकी कुल लम्बाई 290 की.मि. है।
- लीलागर, मनियारी, आगर, हांप सुरही, खारुन तथा अरपा आदि शिवनाथ के प्रमुख सहायक नदी हैं।
- यह महानदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है।
- शिवनाथ नदी बिलासपुर जिले में खरगाहनी के समीप महानदी में मिल जाती है।
हसदेव नदी
- कोरिया जिले की देवगढ़ की पहाड़ी, कैमूर पर्वत से 176 की.मि. बहती हुई यह शिवरीनारायण के समीप महानदी में मिल जाती है।
- गज,अहिरण, जटाशंकर,चोरनई,तान,झिंग और उत्तेग इसकी प्रमुख सहायक नदी है।
- यह महानदी की दूसरी सबसे लम्बी सहायक नदी है।
- इस नदी पर “हसदोव बांगो परियोजना” जांजगीर-चांपा जिले में बनाया गया है
अरपा नदी
- अरपा नदी पेण्ड्रा पठार की पहाड़ी से निकलती हुई करीब 100 की.मि. बहती हुई मणिकचौरा के समीप शिवनाथ नदी में मिल जाती है।
- बिलासपुर सहर अरपा नदी के तट पर स्थित है।
रेणुका नदी
- इस नदी का उद्गम स्थल सरगुजा,जिला(अंबिकापुर)के मतरिंगा पहाड़ी से है।
- सूर्या,महान, मोरन,गोबरी,दबरिया,घुंघुता आदि रेणुका की सहायक नदियां है।
- इस नदी को सरगुजा की जीवनरेखा कहा जाता है।
मनियारी नदी
- यह नदी मुंगेली जिले में लोरमी तहसील के सिहावल क्षेत्र से निकलती है।
- इसकी कुल लम्बाई 134 की.मि. है।
- आगर, छोटी नर्मदा तथा घोंघा इसकी सहायक नदियां हैं।
इन्द्रावती नदी
- उद्गम स्थल – ओडिशा राज्य में कालाहाण्डी जिले के युआमल नामक स्थान में डोगरला पहाड़ी से
- कुल लम्बाई – 372 की.मि.
- सहायक नदी – डंकिनी और शंखिनी
बाघ नदी
- बाघ नदी राजनांदगांव जिले के कुलहारी पहाड़ी से निकलती है।
- यह नदी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच सिमा बनती है।
पैरी नदी
- पैरी नदी महानदी की एक सहायक नदी है।
- इस नदी का उद्गम गरियाबंद जिले के भाटीगड़ पहाड़ी से हुआ है।
माण्ड नदी
- मांड नदी सरगुजा जिले के मैनपाट से निकलती है
- इसकी कुल लम्बाई 155 की.मि. है।
- यह नदी जांजगीर-चांपा जिलों में चन्द्रपुर के समीप महानदी में मिलती है।
- कुरकुट एवं कोइराज मांड की दो सहायक नदी हैं।
सम्बंधित लेख
दोस्तों आप को हमारा यह लेख “छत्तीसगढ़ की नदियां” कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। अगर इस छत्तीसगढ़ की नदियां पोस्ट में कहीं कुछ त्रुटि है तो भी आप हमें कमेंट के माध्यम से बताएं ताकि उस त्रुटि को ठीक कर पाएं।
सर, छत्तीसगढ़ की सबसे लंबी नदी महानदी है ( 858 km ) जो छत्तीसगढ़ में ( 286 km ) बहती है, और छत्तीसगढ़ में बहने वाली सबसे लंबी नदी शिवनाथ ( 290 km ) है।
कृपया प्रश्न क्र. 10 में ये सुधार करें, सही उत्तर महानदी होगा ।
इस त्रुटि को ठीक करने में हमारी सहायता करने के लिए धन्यवाद।