Major Rivers of Himachal Pradesh GK

Major Rivers of Himachal Pradesh GK -हिमाचल प्रदेश की प्रमुख नदियाँ सामान्य ज्ञान

अकसर प्रतियोगी परीक्षाओं में नदियों  से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। आज हम इस Major Rivers of Himachal Pradesh GK पोस्ट में  हिमाचल प्रदेश के प्रमुख नदियों  के बारे में जानेंगे ,जो की सभी प्रतियोगी परीक्षा और हिमाचल प्रदेश में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

Important Rivers Of Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में पांच प्रमुख नदियां बहती है। 

1.सतलुज नदी 
2.व्यास नदी 
3.रावि नदी 
4.चिनाब नदी 
5.यमुना नदी 

सतलुज  नदी 

सतलुज नदी हिमाचल प्रदेश की सबसे लम्बी नदी है। इसकी कुल लम्बाई 1448 की.मि है ,हिमाचल प्रदेश में इसकी लम्बाई 320 की.मि है।
सतलुज नदी का वैदिक नाम सुतुद्री और संस्कृत नाम शतदु है। 

इस नदी का उद्गम तिब्बत स्थित मानसरोवर के निकट राक्षसताल झील से हुआ है। 

यह नदी आगे बहती हुई चिनाब नदी से मिलती है। दोनों नदी मिलकर पंचनदी का निर्माण करती है। 

बसपा ,स्पीति ,नोगली ,अली , सोण अदि सतलुज नदी की सहायक नदी हैं।

व्यास नदी  

व्यास  नदी का वैदिक अर्जीकिया नाम  और संस्कृत नाम विपाशा है।

व्यास नदी हिमाचल प्रदेश की प्रमुख नदिओं में से एक है। इस नदी पीर पंजाल पर्वत श्रुंखला से रोहतांग के निकट व्यासकुंड से निकलती है। 

इस नदी की कुल लम्बाई 460 की.मि. है और हिमाचल प्रदेश में इसकी लम्बाई 256 की.मि. है। 

गज ,विनबा ,चक्की ,पार्वती ,बाणगंगा ,सुकेती ,उहल ,हंसा ,तीर्थन अदि व्यास नदी की सहायक नदियां हैं। 

रावि नदी 

इस नदी की वैदिक  नाम परूषनी और संस्कृत नाम इरावती है। 

रावि नदी धौलधारा पर्वत श्रृंखला के बड़ा भंगाल क्षेत्र के भादल और तटंगिरि नामक हिमखंड से निकलती है। 

इस  नदी की कुल लम्बाई 720 की.मि है और हिमाचल प्रदेश में इसकी लम्बाई 158 की.मि है। 

भादल ,तांतगिरि,बुढील ,सिउल ,बैरा , चमेरा अदि इस नदी की सहायक नदियां है। 

चिनाब नदी  

तांदी नामक स्थान पर चंद्रा और भगा मिलने से चिनाब नदी बनती है। जल की मात्रा की दृष्टि से यह हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है। 

इस नदी की वैदिक नाम असकीनि है और संस्कृत नाम चंद्रभागा है। 

हिमाचल प्रदेश में इसकी लम्बाई 122 की.मि. है। 

यमुना नदी 

इस नदी की वैदिक नाम कालिंदी है। यह उत्तरखंड के कलिंद पर्वत से यमुनेत्री नामक स्थान से निकलती है। 

यमुना नदी की कुल लम्बाई 1525 की.मि है और हिमाचल प्रदेश में इसकी लम्बाई 22 की.मि है। 

यह खोदर माद्री से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करती है और ताजेवाला से निकल कर हरियाणा में प्रवेश करती है। 

टोंस ,गिरी ,पब्बर ,आंध्रा ,बाटा ,जलाल अदि इसकी प्रमुख नदियां हैं।

इसे भी पढ़े 
HP GK Question in Hindi

हिमाचल प्रदेश का इतिहास 

हिमाचल प्रदेश का भूगोल सामान्य ज्ञान प्रश्न 

हिमाचल प्रदेश की प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य 

हिमाचल प्रदेश की झीलें 

हिमाचल प्रदेश में प्रथम 

दोस्तों हमें आशा है की आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो। आप को हमारा यह लेख कैसा लगा आप हमें कमेंट करके जरूर  बताएं। धन्यवाद। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top