भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नारे

हेलो दोस्तों ,

आज हम इस पोस्ट में भारतीय स्वतंत्रता  आंदोलन के समय प्रमुख भारतीय स्वतंत्रता सेनानिओं के द्वारा दिए गए नारे और वचन को देखेंगे। यह लेख प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह आधुनिक भारत की इतिहास का एक महत्वपूर्ण भाग है, इसीलिए इसे आप जरूर पढ़ें।

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नारे- Slogans of Freedom Fighters

करो या मरो

यह नारा महात्मा गाँधी ने 8 अगस्त 1942 को दिया था। गाँधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान यह नैरा प्रयोग किया था। गांधीजी ने “करो या मरो ” की नारा दे कर भारत के आम लोगों को एक साथ लड़ने के लिए प्रेरित किया।

इंकलाब जिंदाबाद

भगत सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय विधानसभा में बमबारी के दौरान नारा दिया था।

जय हिंद

जय हिन्द का नारा भारतीय क्रन्तिकारी चेम्पाकरमन पिल्लई ने दिया था. लेकिन इस नारे का सम्बन्ध नेताजी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस से ज्यादा जुड़ा हैं. क्योंकि जय हिन्द नारा नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की आजादी हिन्द सेना का उद्घोष था

तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा

यह नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस लोगों को म्यांमार की सीमा से भारत में प्रवेश करने के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रेरित करने के लिए “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा” की नारा  दिया था।

आराम हराम है

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री तथा महान स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल नेहरू ने यह नारा दिया था , क्यूंकि उनका मानना था की बिना कठोर परिश्रम के देश को अंग्रेजो से मुक्त कराना संभव नहीं है।

जय जवान जय किसान

यह नारा 1965 में लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था। वह भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। यह नारा उन्होंने प्रयागराज के उरुवा में एक जनसभा में भाषण के दौरान दिया था।

स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूँगा 

बाल गंगाधर तिलक द्वारा दिए गए इस नारे का उद्देश्य भारतीयों में देशभक्ति की भावना थी ताकि वे अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने में सक्षम हों।

दिल्ली चलो

दिल्ली चलो का नारा 1944 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) आंदोलन को प्रेरित करने के लिए दिया गया था।

Slogans of Freedom Fighters

  • हे राम – महात्मा गाँधी
  • साम्राज्यवाद का नाश हो – भगत सिंह
  • जय जगत – विनोबा भावे
  • जन गण मन – रविंद्र नाथ टैगोर
  • विजयी विश्व तिरंगा प्यारा – श्याम लाल गुप्ता
  • जय जवान जय किशन जय विज्ञानं – अटल बिहारी वाजपेई
  • सत्यमेव जयते – पंडित मदन मोहन मालवीय
  • सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा – मुहम्मद इकबाल

सम्बंधित लेख 

दोस्तों आशा करता हूँ की आप को हमारा यह लेख पसंद आया होगा।आप को हमारा यह लेख कैसा लगा आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह के सामान्य ज्ञान के नया नया पोस्ट के जानकारी तुरंत पाने क लिए आप हमारे इस वेबसाइट को सबस्क्राइब कर दें। आप का दिन सुभ हो , धन्यवाद।

Leave a Comment